प्रवेश प्रक्रिया (Admission Procedure)
1. प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर ही नवीन छात्राएँ विद्यालय में प्रवेश लें।
2. प्रधानाचार्या के प्रवेश फॉर्म में हस्ताक्षर होने के बाद ही शुल्क जमा करें।
3. शुल्क जमा करने पर कार्यालय से रसीद उसी समय अवश्य प्राप्त कर लें।
4. शुल्क नगद जमा करें, चेक से भुगतान मान्य नहीं होगा।
5. एक बार शुल्क जमा होने के बाद किसी भी स्थिति में शुल्क वापिस नहीं होगा।
6. प्रवेश के समय जमा करना अनिवार्य है : –
i. पूर्व विद्यालय का मौलिक टी.सी. और पूर्व कक्षा के रिजल्ट की फोटोकॉपी।
ii. नवीन छात्रा की 6 फोटो जिसके पीछे छात्रा का नाम लिखा हो।
iii. अभिभावक/माता-पिता की 1-1 फोटो जिसके पीछे उनका नाम लिखा हो।
iv. छात्रा तथा अभिभावक/माता-पिता के आधार कार्ड की फोटोकॉपी।
v. आय-प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी।
vi. जाति-प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी।
vii. निवास-प्रमाणपत्र की फोटोकॉपी।
viii. राशन-कार्ड की फोटोकॉपी।
ix. बी.पी.एल. कार्ड की फोटोकॉपी।
7- प्रवेश के उपरांत कक्षाचार्या को प्रवेश रसीद दिखाकर कक्षा के उपस्थिति रजिस्टर में छात्रा अपना नाम अंकित कराए।
