हमारे सिद्धान्त
बालिकाओं को देश की जागरूक, आत्मनिर्भर व उत्तरदायी नागरिक बनाने हेतु हम सतत् प्रयत्नशील हैं| इस उद्देश्य की प्राप्ति हेतु विद्यालय में निम्न सिद्धान्तों का अनुपालन करने का प्रयास किया जाता है-
1. भारतीय संस्कृति पर आधारित सर्वांगीण विकास मूलक आधुनिक शिक्षा की व्यवस्था करना |
2. प्रखर देशभक्ति के संस्कारों से पूर्ण उत्तम चरित्र निर्माण करना।
3. नैतिक शिक्षा एवं सामयिक सामान्य ज्ञान प्रदान करना।
4. क्रिया-आधारित शिक्षा पर बल देते हुए सिद्धान्त पक्ष का भी ध्यान रखना।
5. अभिरुचियों (Hobbies) के सम्यक् विकास की दृष्टि से विभिन्न क्रियाकलापों
(Activities) के प्रशिक्षण की व्यवस्था करना।
6. वैज्ञानिक एवं आधुनिकतम साधनों के द्वारा शारीरिक, योग एवं संगीत की शिक्षा प्रदान करना।
7. आत्मविश्वास-युक्त समाजोन्मुखी जीवन शैली विकसित करने हेतु अभिप्रेरित करना।
