गृहविज्ञान प्रयोगशाला
एकादश व द्वादश कक्षा में छात्राएँ गृहविज्ञान को वैकल्पिक विषय के रूप में चुनती हैं। उनको गृहविज्ञान में प्रशिक्षित करने के लिए विद्यालय में गृहविज्ञान प्रयोगशाला की व्यवस्था की गयी है। गृहविज्ञान प्रयोगशाला में छात्राओं को पाक कला, सिलाई, रोगों के उपचार में प्रशिक्षित करने के लिए गैस, फ्रिज, मिक्सी, बर्तन, सिलाई मशीन आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। प्रयोगात्मक कक्षा में छात्राएँ गृहविज्ञान प्रयोगशाला में शिक्षिका के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त करती हैं।
